• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
ओडिशा में भीषण बस हादसा: 5 की मौत, 20 घायल, टूरिस्ट बस चट्टान से टकराकर पलटी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 मार्च 2026,  11:33 AM IST
  • 299
ओडिशा में भीषण बस हादसा: 5 की मौत, 20 घायल, टूरिस्ट बस चट्टान से टकराकर पलटी

भुवनेश्वर: ओडिशा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नयागढ़ जिले में एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।
मृतकों में बस का ड्राइवर और चार महिला यात्री शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
चट्टान से टकराकर पलटी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा नयागढ़ जिले के दशपल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकेराघाट के पास हुआ। तेज रफ्तार टूरिस्ट बस पहले सड़क किनारे चट्टान से टकराई और उसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 पर्यटक सवार थे, जिनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों का इलाज जारी
घटना के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter