• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नवागढ़ उपसंभाग में ‘समाधान योजना 2026’ के तहत शिविर आयोजित, 215 उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 मार्च 2026,  08:29 PM IST
  • 216
नवागढ़ उपसंभाग में ‘समाधान योजना 2026’ के तहत शिविर आयोजित, 215 उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा संभाग के नवागढ़ उपसंभाग के अधीनस्थ आने वाले पाँच वितरण केंद्रों के विभिन्न ग्रामों में ‘समाधान योजना 2026’ के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल संबंधी समस्याओं का निराकरण करना और बकाया राशि पर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना था। इन शिविरों में कुल 215 पात्र उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए बिजली बिल में छूट और किस्तों की सुविधा प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन कराया।
  योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों ने स्वयं ग्राम स्तर पर उपस्थित होकर मोर्चा संभाला। नवागढ़ वितरण केंद्र के ग्राम गाडामोर में सहायक अभियंता नवीन कुमार वर्मा, अंधियारखोर वितरण केंद्र के ग्राम बाघुल में कनिष्ठ अभियंता मोहन दास बैरागी, संबलपुर वितरण केंद्र के ग्राम गोढ़ीकला में कनिष्ठ अभियंता अनिल चंद्राकर, नांदघाट वितरण केंद्र के ग्राम मलदा में कनिष्ठ अभियंता हरीश फरवी तथा मारो वितरण केंद्र के ग्राम झुलना में सहायक अभियंता श्रीमती पिंकी पांडेय द्वारा उपभोक्ताओं को योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान 12 उपभोक्ताओं ने कुल 52,200 रुपए की राशि जमा की।
  अभियान की महत्ता को देखते हुए कार्यपालन अभियंता (सतर्कता) के.के. श्रीवास ने ग्राम गोढ़ीकला में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि ‘समाधान योजना 2026’ उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने पुराने बकाया बिलों के बोझ को कम कर सकते हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इन शिविरों का लाभ उठाएं और अपने विद्युत कनेक्शन को नियमित कराएं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter