Pakistani People Reaction On Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘धुरंधर 2’ अब एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोगों ने फिल्म के मेकर्स से हिस्सेदारी की मांग कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय लोग खुले तौर पर कह रहे हैं कि फिल्म ने उनके इलाके के नाम और हालात को दिखाकर कमाई की है, इसलिए इस मुनाफे का बड़ा हिस्सा उन्हें मिलना चाहिए।
फिल्म की कहानी में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके को दिखाया गया है। इसी वजह से अब वहां के लोग भी इस फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में ल्यारी के लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं।
वीडियो में कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमा रही है, तो कम से कम 500 करोड़ रुपये ल्यारी के विकास के लिए दिए जाने चाहिए। उनका कहना है कि इस पैसे से वहां की सड़कें और बुनियादी सुविधाएं सुधर सकती हैं।
कुछ लोगों ने तो फिल्म की कमाई का 70-80% हिस्सा देने की भी बात कही। उनका तर्क है कि फिल्म ने ल्यारी के नाम और वहां की स्थिति को दिखाकर कमाई की है, इसलिए उस इलाके को इसका फायदा मिलना चाहिए।
वीडियो में लोगों ने बताया कि इलाके की हालत काफी खराब है। बच्चों को टूटी-फूटी सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में वे चाहते हैं कि फिल्म से मिले पैसे से विकास कार्य हो।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय दर्शकों ने भी मजेदार और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। कुछ ने इसे मजाक बताया, तो कुछ ने इस मांग को गलत और ‘शर्मनाक’ कहा। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि आदित्य धर के नाम पर ल्यारी में सड़क बन जानी चाहिए।
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 10 दिनों में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारत में इसका कलेक्शन 778 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई भी तेजी से बढ़ रही है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment