• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
रेलवे स्टेशन के पास युवक 13KG गांजा के साथ पकड़ाया:भिलाई में RPF ने बैग से 7 पैकेट बरामद किए, आरोपी गुजरात का रहने वाला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मार्च 2026,  04:12 PM IST
  • 336
रेलवे स्टेशन के पास युवक 13KG गांजा के साथ पकड़ाया:भिलाई में RPF ने बैग से 7 पैकेट बरामद किए, आरोपी गुजरात का रहने वाला

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भिलाई रेलवे स्टेशन के पास पुल के नीचे बैठे एक युवक को पकड़ लिया, उसके बैग से 13 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। आरोपी गुजरात का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

दरअसल आरपीएफ को 27 मार्च को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के स्टोर पारा इलाके में एक युवक संदिग्ध स्थिति में रेलवे ब्रिज के नीचे बैठा है, उसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

7 पैकेट गांजा मिला

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम हाडा वनराज साबजी भाई (21) निवासी राजकोट, गुजरात बताया। टीम ने गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 7 पैकेट गांजा मिला। इन पैकेटों का वजन किया गया तो कुल 13.504 किलो गांजा निकला। बरामद गांजे की कीमत करीब 6 लाख 75 हजार 200 रुपए आंकी गई है।

आरपीएफ ने जीआरपी को सौंपा मामला

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर ही तलाशी और जब्ती की पूरी कार्रवाई की और गांजे को सील कर लिया। इसके बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया।

आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त गांजे को शासकीय रेलवे पुलिस थाना भिलाई को सौंप दिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश के बाद उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter