• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
महावीर जयंती पर मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 मार्च 2026,  04:21 PM IST
  • 200
महावीर जयंती पर मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद

निगम क्षेत्र में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा,

दुर्ग// छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर (नवा रायपुर) के परिपत्र क्रमांक एफ 9-4/2007/18, दिनांक 10/03/2021 के अनुसार नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानें दिनांक 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर पूर्णतः बंद रखी जाएंगी।

नगर निगम द्वारा उक्त आदेश के पालन हेतु संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम, दुर्ग द्वारा समस्त संबंधित व्यापारियों से अपील की गई है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।जन संपर्क/राजू बक्शी


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter