• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 111 बैंक खातों से 86 लाख का लेन-देन, 10 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मार्च 2026,  11:10 AM IST
  • 717
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 111 बैंक खातों से 86 लाख का लेन-देन, 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में साइबर ठगी के लिए बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का उपयोग करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिली जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र में स्थित कर्नाटक बैंक की स्टेशन रोड शाखा में संचालित 111 खातों की जांच की गई।

जांच में सामने आया कि इन खातों के जरिए देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की रकम प्राप्त की जा रही थी। कुल लगभग 86,33,247 रुपये का अवैध लेन-देन पाया गया। पुलिस ने खाताधारकों की पहचान कर 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 30 मार्च 2026 को उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या अन्य वित्तीय साधन किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें, क्योंकि ऐसा करना दंडनीय अपराध है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मधु साहू (45)
  2. ज्योति गौतम (28)
  3. फरहद खान (56)
  4. भूपेश गोहिल (51)
  5. अजय कुमार उर्फ मोनू (29)
  6. मसीर आलम (27)
  7. नवीन भागवत (24)
  8. भूपेंद्र कुमार टंडन (36)
  9. संतोष बिसाई (28)
  10. हीरा सिंह (55)

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter