• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मार्च 2026,  11:25 AM IST
  • 328
नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस


कोरबा के राताखार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जोड़ा पुल के नीचे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे हत्या या दुर्घटना दोनों की आशंका जताई जा रही है। प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।

मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिले के सभी थाना-चौकियों और व्हाट्सएप समूहों में भी शव की जानकारी साझा की गई है ताकि पहचान हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter