• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
भिलाई-3 में केमिकल लीक से हड़कंप, दमकल टीम ने संभाली स्थिति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2026,  09:57 AM IST
  • 346
भिलाई-3 में केमिकल लीक से हड़कंप, दमकल टीम ने संभाली स्थिति

भिलाई,। भिलाई-3 के हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक केमिकल रिएक्शन के बाद अचानक तेज़ धुआं उठने लगा। धुएं की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना टेथीस हाइड्रोकार्बन लिमिटेड के पास स्थित परिसर में हुई बताई जा रही है, जहां केमिकल रिएक्शन के चलते धुआं फैल गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजऱ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter