• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
आमदी सेक्टर 9 श्री संकट मोचन पीपल वाले हनुमान मंदिर में न्यासीगण करेंगे तड़के तीन बजे प्रथम पूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अप्रैल 2026,  01:28 PM IST
  • 211
आमदी सेक्टर 9 श्री संकट मोचन पीपल वाले हनुमान मंदिर में न्यासीगण करेंगे तड़के तीन बजे प्रथम पूजन

दुर्ग / हनुमान जयंती के अवसर पर स्व.रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चंद्राकर एवं श्रीमती गजरा बाई चंद्राकर निजी न्यास के परिवारिक सदस्यों के द्वारा 2 अप्रेल दिन गुरुवार को तड़के सुबह तीन बजे हनुमान भगवान की प्रथम आरती की जायेगी।व्यवस्थापक नितीश चंद्राकर ने 

पीपल पेड़ वाले श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर (आमदी मंदिर), सेक्टर ९,भिलाई में सभी भक्तगण हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लेने कि अपील कि है!

       उन्होंने आमदी मंदिर के न्यास के इतिहास के बारे में बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 9, ग्राम आमदी, भिलाई कुलदेवता स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर ग्राम रिसामा आँधी चन्द्राकर परिवार मंदिर एवं न्यास का विवरण खंड क्रमांक 13612 दिनांक: 13अक्टूबर /1971श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा सन् 1866 में ग्राम आमदी के लंबरदार एवं मालगुजार स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर उप नाम (ठगड़ा दाऊ) के द्वारा किया गया है।

रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर द्वारा श्री रामजानकी मंदिर दुर्ग एवं रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर जलाशय - प्रचलित नाम ठगड़ाबांध का निर्माण भी दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर द्वारा किया गया है।

स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर सेन्ट्रल प्रॉविंसेस के जूरी के सदस्य एवं कृषि रत्न की उपाधि से सम्मानित किये गये थे। इस मंदिर की देखरेख की व्यवस्था दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर के मृत्यु के उपरान्त तत्कालीन माल गुजार स्व. दाऊ लाला राम चन्द्राकर एवं स्व. दाऊ विष्णु प्रसाद चन्द्राकर द्वारा किया जाता था। वर्तमान में इस मंदिर की देखरेख इनके वंशजों के द्वारा किया जा रहा है। श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की अच्छे से देखरेख हो सके इस हेतु रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर के वंशज डॉ. जीवन लाल चन्द्राकर द्वारा 13अक्टूबर 1971 न्यास का विधिवत गठन किया गया। इस न्यास के प्रथम अध्यक्ष स्व. डॉ. जीवन लाल चन्द्राकर, द्वितीय अध्यक्ष स्व. डॉ. मंगल प्रसाद चन्द्राकर, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. भूधर लाल चन्द्राकर, सचिव प्रताप चंद्राकर एवं न्यास के व्यवस्थापक नितिश चन्द्राकर हैं स्व. रायसाहब दाऊ माधो प्रसाद चन्द्राकर न्यास के तरफ से पूजा के लिये स्व. नर्मदा प्रसाद तिवारी को पूजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्तमान में उनके परिवार के सदस्य कमलाकांत तिवारी, कृष्णकांत तिवारी मंदिर की देखरेख न्यास की सहमति से कर रहे हैं।यह जानकरी न्यास के व्यवस्थापक नीतीश चंद्राकर ने दी है!

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter