• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
हनुमान जयंती पर लोक कला भवन संधारण कार्य का भूमि पूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 अप्रैल 2026,  09:42 PM IST
  • 225
हनुमान जयंती पर लोक कला भवन संधारण कार्य का भूमि पूजन

महापौर निधि से 3 लाख की स्वीकृति, लोक कला भवन का होगा संधारण,

वार्ड 40 में लोक कला भवन के जीर्णोद्धार कार्य की हुई शुरुआत

दुर्ग/ पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज दिनांक 02 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 40, सुराना कॉलेज वार्ड स्थित लोक कला भवन, सिविल लाइन के संधारण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा महापौर निधि से भवन के संधारण कार्य के लिए ₹3 लाख की राशि प्रदान की गई। पार्षद श्रीमती सरिता विनोद चंद्राकर द्वारा पूर्व में महापौर को भवन की वर्तमान स्थिति एवं उसकी उपयोगिता के संबंध में अवगत कराया गया था, जिसके आधार पर यह कार्य स्वीकृत किया गया।

कार्यक्रम में भूमिपूजन देवनारायण चंद्राकर लोक कर्म प्रभारी द्वारा चंद्रशेखर चंद्राकर राजस्व व बाजार प्रभारी, श्रीमती सरिता विनोद चंद्रकार वार्ड पार्षद उपस्थित में किया गया।कार्यक्रम के अवसर श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर पार्षद, वार्ड 48, विनोद चंद्राकर (उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला दुर्ग), श्रीमती बसंती गायकवाड (उपाध्यक्ष, सदर मंडल दुर्ग), श्रीमती पदमा देवांगन (मंत्री, सदर मंडल दुर्ग), श्रीमती श्वेता कनौजिया (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), श्रीमती रानी उपाध्याय, श्रीमती राखी ठाकुर, श्रीमती श्वेता साहू, श्री राजेश वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी बोरकर, श्रीमती राजलक्ष्मी सिन्हा, संदीप भोजने, गौरव सेन सुपरवाइजर, वार्ड 40 उमंग ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र दुबे द्वारा किया गया।जन संपर्क/राजू बक्शी


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter