• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बस्तर और भी
जर्जर बारसूर मार्ग की मांग को लेकर चक्का जाम आम लोगों की परेशानियों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अप्रैल 2026,  11:04 AM IST
  • 396
जर्जर बारसूर मार्ग की मांग को लेकर चक्का जाम आम लोगों की परेशानियों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

दंतेवाड़ा  जर्जर हो चुके बारसूर- गीदम सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने इस मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जर्जर सड़क और इसके गड्ढों से अब तक कई ग्रामीणों की हुई मौतों पर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया। चक्का जाम से करीब 4 घंटे तक यह मार्ग बाधित रहा।
जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा ने कहा कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पर्यटन नगरी बारसूर मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर सिर्फ बस्तर और छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी पर्यटक आते -जाते रहते हैं ‌। इधर बारसूर- गीदम को निर्माण करने के लिए सरकार के पास कोई फंड ही नहीं बचा है। इस डीएमएफ जिले की पूरी फंड पर प्रदेश के वित्त मंत्री कुंडली मारकर बैठे हैं । आए दिन गीदम- बारसूर मार्ग पर दुर्घटनाए हो रही है। पिछले चार वर्षों में गीदम -बारसूर मार्ग आधा अधूरा निर्माण कार्य किया गया है और आधा करके ही छोड़ दिया है । सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। इसी बारसूर- गीदम सड़क से होकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी सप्ताह भर पूर्व दौरा कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस जर्जर सड़क को नजर अंदाज किया। कांग्रेस नेत्री तूलिका ने चेताया कि इस सड़क का पुनर्निर्माण नहीं करने की स्थिति में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विरोध की प्रमुख वजह
गीदम – बारसूर मार्ग पर उपेट,पुरन तरई, नागफनी, कोरलापाल, रोंजे, घोटपाल, हिरानार से लेकर गीदम तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। एक वर्ष के भीतर अलग – अलग हादसों में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह सभी घटनाएं गड्ढों के चलते हो चुकी है। इसके बाद से सड़क की मरम्मत को लेकर आमजन में लगातार सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। बारसूर से लेकर गीदम जाने वाली करीब 20 किलोमीटर तक का मार्ग बहुत ही जर्जर हो चुका है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter