• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
पहले ही चुनाव न लड़ने को लेकर सूचित कर दिया था अन्नामलाई ने प्रत्याशियों की सूची में नाम न होने पर कहा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अप्रैल 2026,  11:10 AM IST
  • 279
पहले ही चुनाव न लड़ने को लेकर सूचित कर दिया था’, अन्नामलाई ने प्रत्याशियों की सूची में नाम न होने पर कहा

तमिलनाडु बीजेपी ने शुक्रवार को राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में तमिलनाडु बीजेपी के फेस कहे जाने वाले के.अन्नामलाई का नाम न होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने हैरानी जताई।

प्रत्याशियों की सूची में नाम न होने पर लगाई जा रही अटकलों को शांत करने के लिए अन्नामलाई ने शनिवार को बयान जारी किया। अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने कोर कमेटी को पहले ही सूचित कर दिया था कि वो किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

अन्नामलाई ने कहा कि सच्चाई यह है कि उन्होंने ही चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, “क्योंकि यह मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, इसलिए मैं यहां इसे स्पष्ट कर रहा हूं। मैं BJP नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे फैसले का सम्मान किया और मुझे NDA गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने का अवसर दिया।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter