• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अप्रैल 2026,  12:29 PM IST
  • 234
घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। घरेलू विवाद के दौरान महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया हर्षा माण्डरे, निवासी आदित्य नगर दुर्ग ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी भतीजी के घर हाउसिंग बोर्ड भिलाई आई हुई थीं। इसी दौरान भतीजी के पति ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और घर में रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया।

प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी सुदीप जाधव (40 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

घटना का कारण: घरेलू विवाद

घटनास्थल: हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

जप्त सामग्री:

एक धारदार हथियार

इस कार्रवाई में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter