पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी psc.wb.gov.in पर अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। जारी की गई मेरिट लिस्ट में कुल लगभग 322 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जिसमें अब ग्रुप डी पोस्ट के लिए चयन शामिल है।
तीन चरणों के बाद आया फाइनल रिजल्ट
WBPSC Group D भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई, जो इस प्रकार हैं।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
पर्सनैलिटी टेस्ट (Interview)
बताया गया है कि पहले 700 से अधिक उम्मीदवारों ने mains परीक्षा पास की थी, जिनमें से चयनित अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बनाई।
कट-ऑफ मार्क्स भी जारी
कमिशन ने रिजल्ट के साथ ही category-wise cut-off marks भी जारी किए हैं। यह कट-ऑफ चयन की न्यूनतम सीमा तय करता है, जिन उम्मीदवारों के अंक कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, उन्हें मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट psc.wb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “What’s New” या “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. WBCS Group D Result लिंक खोलें।
स्टेप 4. PDF मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
स्टेप 5. अपना रोल नंबर सर्च करें।फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment