• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
मुझे होना चाहिए था इसमें’, परेश रावल को हुआ ‘धुरंधर 2’ फिल्म में काम ना करने का पछतावा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अप्रैल 2026,  03:33 PM IST
  • 385
अभिनेता-राजनेता रवि किशन और परेश रावल ने 'धुरंधर' फिल्म का समर्थन किया और इसकी खूब तारीफ की। परेश रावल ने ये तक कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा न बनने का दुख है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर, आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर और अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड जीता। फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आए। मगर एक वर्ग ने इसे प्रोपेगेंडा भी बताया। वहीं अब परेश रावल ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा होना चाहिए था।

परेश रावल फिल्म की जमकर तारीफ की और साथ ही इस बात का अफसोस जताया कि उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला। इसे सागा बताते हुए उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, “मैंने धुरंधर 1 देखी और 2 देखी… पहला पार्ट दो बार देखा, दूसरा एक बार देखा और अब फिर से देखने का मन है। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक सागा है। जिंदगी में पहली बार मुझे लगा कि काश मैं इसका हिस्सा होता तो और मजा आता।”

रवि किशन बोले ‘धुरंधर’ ने फिल्म इंडस्ट्री को फिर से जिंदा किया

इसी बीच अभिनेता और सांसद रवि किशन ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों ने “फिल्म इंडस्ट्री को फिर से जिंदा कर दिया है।” उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहना बिल्कुल गलत है। साउथ के कलाकारों ने इसे खुलकर सपोर्ट किया है, सबको ऐसा करना चाहिए। आजकल फिल्मों को प्रोपेगेंडा कहने का नया ट्रेंड शुरू हो गया है।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter