• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
Air India की उड़ानें होंगी महंगी, टाटा की कंपनी ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, नया किराया 8 अप्रैल से लागू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अप्रैल 2026,  04:14 PM IST
  • 406
एयर इंडिया ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि वह घरेलू उड़ानों के लिए 299 रुपये से 899 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 24 डॉलर से 280 डॉलर तक (कुछ रूट को छोड़कर) फ्यूल सरचार्ज लगाएगा।

फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। एयर इंडिया ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि वह घरेलू उड़ानों के लिए 299 रुपये से 899 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 24 डॉलर से 280 डॉलर तक (कुछ रूट को छोड़कर) फ्यूल सरचार्ज लगाएगा।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि 8 अप्रैल से लागू होने वाला यह नया फ्यूल सरचार्ज, एयरलाइन की कम लागत वाली सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों पर भी लागू होगा।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एयरलाइन ने कहा कि बांग्लादेश और जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया जैसे सुदूर पूर्व के गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में बदलाव के बारे में जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद सही समय पर जानकारी दी जाएगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter