• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
चिकन रोल खाकर एक ही परिवार के 4 बीमार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अप्रैल 2026,  10:10 AM IST
  • 232
चिकन रोल खाकर एक ही परिवार के 4 बीमार

 चिकन एग रोल खाने से एक ही परिवार के चार लोग बिमार पड़ गए। सभी ने जगतफार्म मार्केट में स्ट्रीट फूड स्टाल से चिकन एग रोल खाया था। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क निवासी अनिल पासवान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बाजार स्थित एक दुकान से 5 अप्रैल को रोल खाया था, जिसके बाद सबसे पहले उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ी, जिसे निजी अस्पताल से दवा दिलाकर लाए। लेकिन कुछ समय बाद सभी लोग बीमार पड़ गए।

उन्होंने बताया कि रोल खाने के कुछ समय बाद ही सभी को बेचैनी महसूस होने लगी थी। बाद में परिवार को चार लोगों को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पूरे मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। संबंधित दुकान से चिकन एग रोल के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter