• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
बंगाल चुनाव में कांग्रेस का वादा: महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए 5 गारंटियां
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अप्रैल 2026,  11:05 AM IST
  • 876
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 5 गारंटी जारी की। महिलाओं को मासिक 2000 रुपए, किसानों को 15,000 रुपए और 200 यूनिट बिजली मुफ्त, युवाओं को सरकारी नौकरी और मुफ्त शिक्षा का वादा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बंगाल प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के लिए ‘5 गारंटी’ पेश की। पार्टी ने इसे विकास और सामाजिक कल्याण का ठोस विकल्प बताया, जो TMC और BJP दोनों की नीतियों से अलग है।

कांग्रेस ने कहा कि राज्य की जनता के सामने तीन रास्ते हैं: TMC की भ्रष्टाचार और नफरत की राजनीति, BJP का धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण, या कांग्रेस का विकास, रोजगार और सिस्टम रिफॉर्म।

कांग्रेस की 5 गारंटी

1. दुर्गा सम्मान (महिलाओं के लिए)

  • हर महिला को प्रति माह 2,000 रुपए की नकद सहायता।
  • पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) तक की मुफ्त शिक्षा।
  • सरकारी बस और गाड़ियों में मुफ्त यात्रा।
  • महिला सुरक्षा के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट।

2. कृषक सम्मान (किसान कल्याण)

  • सीमांत और भूमिहीन किसानों को सालाना 15,000 रुपए।
  • 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली।
  • बेहतर प्रोक्योरमेंट सिस्टम के जरिए किसानों की आय बढ़ाने का वादा।

3. विधान स्वास्थ्य सुरक्षा

  • प्रत्येक परिवार को ‘विधान हेल्थ कार्ड’।
  • 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा।
  • सरकारी खर्च पर कैंसर और गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज।

4. युवा सम्मान (रोजगार)

  • सरकार बनने के एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पद भरे जाएंगे।
  • युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर।

5. शिक्षार आलोक (शिक्षा और कौशल)

  • स्नातक तक मुफ्त शिक्षा।
  • एआई आधारित स्किल डेवलपमेंट सेंटर सभी जिलों में।

कानून-व्यवस्था और प्रशासन सुधार

कांग्रेस ने वादा किया कि अपराधी चाहे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, उन्हें नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस को स्वतंत्र बनाया जाएगा और राज्य में चुनाव निष्पक्ष होंगे। पार्टी ने राज्य को ‘पार्टी राज’ से निकालकर ‘रूल ऑफ लॉ’ की ओर ले जाने का वादा किया।

बंगाल की जनता के लिए संदेश

खरगे ने कहा, “हमने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया। अब बंगाल की जनता को तय करना है कि वे कौन-सा रास्ता चुनना चाहते हैं।”

चुनाव तारीखें

विधानसभा में 294 सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा: 23 और 29 अप्रैल।

मतगणना: 4 मई।

 


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter