• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर म्यूजिक वीडियो बनाया गायक संजय ने
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अप्रैल 2026,  06:51 PM IST
  • 300
भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर म्यूजिक वीडियो बनाया गायक संजय ने

चंद्रशेखर शताब्दी समारोह में देश भर में होगी स्क्रीनिंग, स्व. चंद्रशेखर के पुत्र ने किया अनावरण
भिलाई। 
भिलाई स्टील प्लांट और स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में उच्च पदस्थ रहे प्रख्यात गायक संजय सिंह ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित म्यूजिक वीडियो बनाया है। इस एलबम का अनावरण उनके सुपुत्र एवं वर्तमान में सांसद नीरज शेखर ने किया। गीतकार सुनील गुप्ता व संजय सिंह है, वहीं संगीत निर्देशन भी संजय सिंह का है। गौरतलब है कि इस वर्ष स्व. चंद्रशेखर का जन्म शताब्दी समारोह 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है। संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने स्व. चन्द्रशेखर के जीवन को बहुत ही निकटता से देखा है। उनसे अनन्य लगाव रहा है तथा कई बार मिलना भी हुआ है। 
उन्होंने बताया कि 1985 में जब जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बलिया में हुआ और तब चंद्रशेखर जनता पार्टी के अध्यक्ष थे। उस समय उस अधिवेशन में उनके गायन के दो कार्यक्रम हुए थे। खचाखच भरे मैदान में स्टेज पर स्वयं चंद्रशेखर ने उनका एक गायक के रूप में दर्शकों से परिचय कराया था। संजय सिंह का कहना है कि स्व. चंद्रशेखर एक जन नेता थे तथा उनकी सभी पार्टियों और उनके नेताओं से निजी संबंध थे। उन्होंने बताया कि स्व. चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह देशभर में मनाया जाएगा और उनके म्यूजिक वीडियो की स्क्रीनिंग भी इन समारोहों में होगी। 
उल्लेखनीय है कि संजय सिंह एक बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारतीय गायक, संगीतकार और रचनाकार हैं। जिन्होंने सोनी टीवी, जी टीवी और दूरदर्शन जैसे प्रमुख भारतीय टेलीविजन चैनलों के लोकप्रिय रियलिटी शोज में विजयी होकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे आईआईटी-बीएचयू के पूर्व छात्र रहे है। सेल से सेवानिवृत्ति के बाद इन्होंने संगीत को पूर्णकालिक रूप से अपनाया और इसे ही अपना जीवन समर्पित किये हुए हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इन्हें संगीत श्री की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अब तक भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में 200 से अधिक लाइव स्टेज प्रस्तुति दी हैं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter