• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : 288 सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.22त्न मतदान दर्ज,सलमान खान कड़ी सुरक्षा में वोट डालने पहुंचे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 नवम्बर 2024,  07:40 PM IST
  • 21

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों के लिए मतदान जारी है । इस विधानसभा चुनाव में 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है, जबकि कुल 158 दल चुनावी मैदान में है। महाराष्ट्र चुनाव 2024 में शाम 5 बजे तक 58.22त्न मतदान हुआ।
गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 69.63त्न और मुंबई सिटी में सबसे कम 49.07त्न वोट डाले गए।अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद एक मतदान केंद्र से बाहर निकले।
महाराष्ट्र ष्टरू और कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार एकनाथ शिंदे ने वोट डाला। महाराष्ट्र ष्टरू और कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार एकनाथ शिंदे ने कहा, आज लोकशाही का उत्सव है। सभी को वोट करना चाहिए। ये देश को मजबूत बनाएगा... लोगों ने हमारा ढाई साल का काम भी देखा है और उनका भी देखा है। जो विकास को रोका था, हमने उसे शुरू किया।
फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स अक्षय कुमार राजकुमार राव, फरहान अख्तर वोट डालने पहुंचे। सचिन तेंदुलकर ने भी परिवार के साथ मुंबई के पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे घरों से निकलें और वोट डालने की जिम्मेदारी निभाएं। हृष्टक्क अजित पवार के नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने कहा- पहली बार अकेले वोट डालने आया हूं, उनकी कब्र पर गया था। पिता मेरे साथ हैं।

RO. NO 13220/ 66

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 66
456220420251512441007016220.webp
14101042025090041img-20241016-wa0005.jpg
RO. NO 13220/ 66
69422042025151448d_getfile.jpeg
277060520251523291545df7a-c85d-4cc8-ac8f-fcb31505bae4.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter