• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विकास कार्यों को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अप्रैल 2026,  07:47 PM IST
  • 288
विकास कार्यों को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक

शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

Image after paragraph


दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर केबिनेट गजेन्द्र यादव ने समीक्षा बैठक ली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों व अभियंताओ को भूमिपूजन पश्चात निर्माण कार्य का फीडबैक लेकर समयसीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए। अब तक शासन से स्वीकृत हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने निर्देश दिए ताकी जनता को उनके सौगात समर्पित किया जा सके। 
राज्य शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जनता के मांग के अनुरूप दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासन से स्वीकृत कराये गए सभी कार्य प्रगतिरत अपूर्ण कार्य को पूर्ण करना है। विकास कार्यों के निर्माण संबंधी आने वाले विभिन्न प्रकार के बाधाओं एवं समस्याओं का निराकरण करने अभियंताओं से बिंदुवार हेतु चर्चा किये। बैठक में विकास कार्यों को यथाशीघ्र समय सीमा में पूर्ण करने तथा सड़क के नवनिर्माण तथा चौड़ीकरन में सर्वे में प्रभावित और मुआवजा राशि संबंधी जानकारी लिए। 
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने बैठक में दुर्ग शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 2 वर्ष में लगभग ₹500करोड़ की राशि राज्य शासन ने स्वीकृत किये है।विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग शहर के विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण, नवनिर्माण के लिए राशि जारी की है, ताकि शहर की जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही शहर में बढ़ते हैवी ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा सड़क निर्माण दौरान आने वाले कठिनाईयों को चिन्हित कर सड़क चौड़ीकरन के दौरान प्रभावित होने वाले मकान के मुआवजा राशि का शीघ्र निराकरण करने कहा बैठक में पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को वर्ष 2025- 26 के बजट में शामिल विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने कहा। सभी विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य को जल्द ही पूरा करने कहा। जनता की सहूलियत के लिए बनने वाले सड़क, भवन व अन्य निर्माण शीघ्र पूर्ण हो जिससे जनता को सरकार की ओर से मिलने वाले सौगात को समय पर समर्पित किया जा सके। 
मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया की दुर्ग के पीडब्ल्यूडी सभागार में आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी लेकर कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया और आगामी समय के लिए विकास कार्य के प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए।
बैठक में निर्माण से संबंधित विभाग के अधिकारी और इंजिनियर से जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण, स्कूल भवन संधारण, सड़कों के संधारण, चौड़ीकरण एवं ट्रैफिक नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शासन द्वारा स्वीकृत सभी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में भू अर्जन आपत्ति, नगर निगम की जिम्मेदारी, अतिक्रमण हटाना, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य, निविदा प्रक्रिया को निर्धारित समय में करना, बिजली पोल हटाना, पाइपलाइन शिफ्टिंग सहित सभी कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए।
बैठक में महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, संभाग मुख्यलायल में ऑडिटोरियम निर्माण, पीडब्ल्यूडी का कार्यालय भवन, स्कूल भवन निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, चंडी मंदिर से नयापारा मार्ग का चौड़ीकरन एवं पुनर्निर्माण कार्य, मिनीमाता चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन और दो स्थान पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण, जेल तिराहा से मिनीमाता चैक तक यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य, महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य, दुर्ग धमधा बेमेतरा अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक दुर्ग तक फोरलेन मार्ग, बघेरा से आनंद सरोवर होते बायपास पहुंच मार्ग, केनाल रोड, धमधा बेमेतरा मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण, साइंस कॉलेज में अधूरा ऑडिटोरियम को पूर्ण करना, कृषि विभाग का भवन, न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए आवास, आबकारी नियंत्रण कक्ष, जिला सहकारी बैंक का नया भवन, जिला अस्पताल में सर्जिकल विंग, वेटनरी कॉलेज में हॉस्टल, नगर सेना कार्यालय में बैरक निर्माण सहित अन्य कार्यों पर चर्चा की गई। 
बैठक में कलेक्टर अभिजीत सिंह, पीडब्लूडी अधीक्षण अभियंता बीके पटोरिया, दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरिवंश मिरी सहित निर्माण संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter