• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
सतना में अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: कालिख पोती, क्षतिग्रस्त किया; ग्रामीणों में आक्रोश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अप्रैल 2026,  07:01 PM IST
  • 283
सतना में अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: कालिख पोती, क्षतिग्रस्त किया; ग्रामीणों में आक्रोश

सतना में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर उस पर कालिख पोत दी। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है।

मामला सतना के उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांवकलां गांव का है। बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने के विरोध में ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि, सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते उचेहरा-नागौद मार्ग घंटों बंद रहा। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सख्त कार्रवाई का आश्वासन 
ग्रामीणों के अनुसार, गुरूवार शाम तक प्रतिमा पूरी तरह ठीक थी। रात को इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

प्रशासन गहरी नींद में सोया
इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, 'मध्यप्रदेश में लगातार बाबा साहब का अपमान हो रहा है, लेकिन सरकार इसे मूकदर्शक बनकर देख रही है। सतना में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख पोतकर उसे तोड़ दिया। ग्रामीणों ने पहले ही बता दिया था कि कुछ लोगों ने प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी थी, लेकिन फिर भी मोहन यादव जी का प्रशासन गहरी नींद में सोया रहा। प्रदेश सरकार को अपनी बेफिक्री त्यागकर इस प्रकार के तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे असामाजिक तत्वों को मिलने वाली शह से सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े होते हैं।'


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter