• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
प्लेसमेंट कर्मचारियों को केन्द्रीय वेतनमान देने की मांग, उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अप्रैल 2026,  02:57 PM IST
  • 3374
प्लेसमेंट कर्मचारियों को केन्द्रीय वेतनमान देने की मांग, उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ (छत्तीसगढ़ प्रदेश) द्वारा नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को केन्द्रीय वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन आयुक्त नगर पालिक निगम, दुर्ग के माध्यम से प्रेषित किया गया।

महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि केन्द्र सरकार द्वारा 29 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए श्रम कोड लागू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों के हितों का संरक्षण और कार्यप्रणाली में एकरूपता लाना है। हालांकि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लागू वेतन दरें एवं श्रम सुविधाएं केन्द्रीय मानकों से भिन्न हैं, जिससे कर्मचारियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

महासंघ ने मांग की है कि नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नए श्रम कोड के तहत केन्द्रीय दरों के अनुसार वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।

ज्ञापन में महासंघ के अध्यक्ष शरद दुबे एवं महामंत्री अनिल सिंह के हस्ताक्षर हैं। वहीं इसकी प्रतिलिपि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, महानदी भवन नवा रायपुर के सचिव को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter