• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश : पारिवारिक विवाद में दो बेटियों ने ही मां के साथ मिलकर ली थी पिता की जान, तीनों गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अप्रैल 2026,  01:36 PM IST
  • 308
राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में छह माह पूर्व हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। पुलिस ने पत्नी, बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।

रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र में छह माह पूर्व हत्या की गुत्थी को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसकी बेटी तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पारिवारिक के साथ मोबाइल देखने का विवाद बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर 17 जख्म के निशान मिलने की पुष्टि हुई है।

पति की हत्या करने का अपराध कबूला
वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी दीपा भारती गोस्वामी (44), बेटी तनिया भारती गोस्वामी (19) तथा एक किशोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का अपराध कबूल किया। आरोपियों ने 27 सितंबर 2025 को रात 11 बजे के करीब हत्या की थी।

मोबाइल देखने की बात को लेकर विवाद
घटना दिनांक 27 सितंबर 2025 को वीरेंद्र का अपनी पत्नी तथा बेटी के साथ मोबाइल देखने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच वीरेंद्र की पत्नी तथा बेटी ने गुस्से में आकर पास रखे लकड़ी के बेट तथा ईंट से वीरेंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

साक्ष्य छिपाने  की कोशिश
घटना के बाद साक्ष्य छिपाने आरोपियों ने खून साफ कर जो कपड़े पहने थे, उसे तथा लकड़ी के बेट तथा ईंट को पास के नाले में फेंक दिया। इसके बाद लाश को बाथरूम तक खींचकर ले गए और बाथरूम में औंधे मुंह लिटाकर परिजनों तथा पुलिस को वीरेंद्र की बाथरूम में गिरने से मौत होना बताकर गुमराह करने कोशिश की।

गिरफ्तार आरोपी
1. दीपा भारती गोस्वामी (उम्र 44 वर्ष) ( मृतक की पत्नी)
2. तनिया भारती गोस्वामी (उम्र 19 वर्ष) ( मृतक की बेटी )
3. एक नाबालिग बालिका (सहयोग करने वाली लड़की)

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





Get Newspresso, our morning newsletter