वर्षों से लंबित कर नहीं चुकाने वालों पर चला निगम की कार्रवाही,
राजस्व वसूली अभियान तेज, बकायादारों पर लगातार कार्यवाही जारी,
निगम प्रशासन की अपील: समय पर कर जमा करें, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई,
दुर्ग/ / नगर पालिक निगम, दुर्गनगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व अमले ने वार्ड क्रमांक 3, सारथी पारा एवं मठपारा दक्षिण क्षेत्र में कर बकायादारों के विरुद्ध नल विच्छेदन की कार्रवाई की।
बकाया टैक्स नहीं जमा करने पर निगम की सख्त कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 3 के सारथी पारा निवासी श्री फेरु कोंडा/धनीराम के यहां वर्ष 2014 से मार्च 2026 तक लंबित 28,998 रुपए की कर राशि जमा नहीं करने के कारण जल कनेक्शन विच्छेदित किया। इसी प्रकार मठपारा दक्षिण क्षेत्र में रेशम सारथी द्वारा वर्ष 2018 से मार्च 2026 तक 26,577 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन काटा गया।
राजस्व वसूली अभियान में तेजी, बकायादारों पर लगातार नजर
नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में बकाया करदाताओं की सूची तैयार कर कार्रवाई की जा रही है, ताकि निगम की आय में वृद्धि हो और शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके।समय पर कर भुगतान करने की अपील
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी करदाता समय पर अपने निगम कर का भुगतान करें, जिससे अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगातार चेतावनी के बावजूद कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध आगे भी नल विच्छेदन सहित कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
निगम सेवाओं के लिए कर भुगतान जरूरी
आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा नागरिकों को पेयजल, स्वच्छता, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
इन सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए कर भुगतान आवश्यक है। अतः सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर कर जमा करें और शहर के विकास में सहभागी बनें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment