• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण, कुम्हारी मार्ग पर यातायात फिर हुआ सुचारू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अप्रैल 2026,  02:58 PM IST
  • 156
खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण, कुम्हारी मार्ग पर यातायात फिर हुआ सुचारू

दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पर स्थित पुलिया का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को मरम्मत कार्य पूरा होते ही दोनों पुलों को आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए पुनः खोल दिया गया, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिया के मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
मरम्मत अवधि में नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग किया, जिसके चलते कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जा सका। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों, दुर्गवासियों एवं इस मार्ग से गुजरने वाले सभी लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखें।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter