• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
घरेलू विवाद में पति की हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2026,  05:44 PM IST
  • 145
घरेलू विवाद में पति की हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात दुर्गा पारा, कैम्प 02 भिलाई से सूचना मिली कि एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि मृतक डोमन लाल साहू और उसकी पत्नी हीरामणि साहू के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस दौरान आवेश में आकर आरोपी हीरामणि साहू ने सिलबट्टे से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 248/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा भी जप्त कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें, बल्कि वैधानिक माध्यमों से समाधान करें और किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter