• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दुर्ग में नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 24 चालकों पर कार्रवाई, वाहन जप्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2026,  05:47 PM IST
  • 103
दुर्ग में नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 24 चालकों पर कार्रवाई, वाहन जप्त

दुर्ग। सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया, जिसमें नशे में वाहन चलाने वाले 24 चालकों पर कार्रवाई की गई। सभी मामलों में वाहनों को जप्त कर चालकों को न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात शहर के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, ब्लैक और ग्रे स्पॉट तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से संदिग्ध चालकों की जांच की गई।Image after paragraph

जांच में 24 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें 14 दोपहिया, 7 चारपहिया और 3 भारी वाहन चालक शामिल हैं।

पुलिस ने सभी वाहनों को मौके पर जप्त कर चालकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अर्थदंड भी लगाया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 968 चालकों पर नशे में वाहन चलाने के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे इस प्रवृत्ति पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि खुद और दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter