• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अवैध संबंध के संदेह में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2026,  06:10 PM IST
  • 298
अवैध संबंध के संदेह में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के संदेह में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, नयापारा निवासी परदेशी राम निर्मलकर (55 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र हेमंत निर्मलकर पर 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल और बाद में शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित सिन्हा (28 वर्ष) को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह था, जिसके चलते वह हेमंत निर्मलकर से रंजिश रखता था। इसी कारण उसने जान से मारने की नियत से हमला किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक गजेन्द्र यादव और केशव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter