• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2.185 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, कार जप्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2026,  06:12 PM IST
  • 329
गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2.185 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, कार जप्त

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा सहित वाहन और अन्य सामग्री जप्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जुनवानी स्थित इमली तालाब के पास एक व्यक्ति कार में गांजा रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी स्मृति नगर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी अश्वनी कुमार प्रजापति (40 वर्ष), निवासी आर्य नगर कोहका, दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 2.185 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक सेंट्रो कार (क्रमांक CG 04 B 9230) और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी जप्त किया है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 71 हजार 50 रुपये आंकी गई है।

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter