• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
रायपुर में आक्रोश रैली एवं महिला महासम्मेलन: दुर्ग से हजारों महिलाएं हुईं शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2026,  10:01 PM IST
  • 196
रायपुर में आक्रोश रैली एवं महिला महासम्मेलन: दुर्ग से हजारों महिलाएं हुईं शामिल

दुर्ग/रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित न हो पाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रायपुर में आयोजित आक्रोश रैली एवं महिला महासम्मेलन में दुर्ग जिले से हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिले की महिला कार्यकर्ताओं ने संगठित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में महिलाओं का दल रायपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा बस को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया गया। रैली में महापौर अलका बाघमार सहित कई प्रमुख महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहीं।
रैली को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किए जाने से उनकी मंशा स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले दलों ने ही इस महत्वपूर्ण विधेयक के खिलाफ मतदान किया, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं भविष्य में इसका उचित जवाब देंगी।
वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले की महिलाएं बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ जाकर अपनी वास्तविक सोच उजागर कर दी है।
कार्यक्रम में भाजपा एवं महिला मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter