• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
बलरामपुर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अप्रैल 2026,  10:11 PM IST
  • 265
बलरामपुर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह दुर्घटना डीपाडीह थाने के पास हुई, जहां टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत शंकरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, पॉपुलर बस कुसमी से आ रही थी, जबकि राशीद बस कुसमी की ओर जा रही थी। दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter