• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 अप्रैल 2026,  12:29 PM IST
  • 318
वर्षा पूर्व सफाई अभियान तेज, नालों-नालियों की सफाई शुरू

वार्ड 51 सहित सभी वार्डों में नियमित सफाई, नहर सफाई भी जारी,

दुर्ग/ /नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा वार्ड 51, साहू होटल के पास, धनोरा रोड, बोरसी में नाली की सफाई की गई है। इसके अलावा समस्त वार्डों में नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। वर्षा ऋतु से पूर्व सभी बड़े नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य प्रतिवर्ष वृहद स्तर पर किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी कार्ययोजना बनाकर सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही नहर सफाई का कार्य भी लगातार जारी है।

इस संबंध में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए समय रहते सभी नालों एवं नालियों की सफाई कराई जा रही है। मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे नालियों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter