• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जल बालाजी इंडस्ट्रीज में मनाया गया ओजोन परत संरक्षण दिवस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 सितम्बर 2024,  12:05 AM IST
  • 89
कर्मचारियों को दिलवाई गई पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दुर्ग। जय बालाजी इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, औद्योगिक विकास केन्द्र रसमड़ा-बोरई दुर्ग में अंतराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में संस्थान परिसर एवं अन्य स्थानों पर फलदार व विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। यह आयोजन ओजोन परत एवं पर्यावरण के प्रति सजगता फैलाने के उद्देश्य किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं श्रमिकों को ओजोन परत एवं पर्यावरण संरक्षित रखने का संकल्प दिलवाया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि विगत् कुछ वर्षो से शोध में यह पाया गया है कि वृक्षों की कटाई एवं क्लोरो-फ्लोरो कार्बन की अधिकता के कारण ओजोन परत का क्षय होते जा रहा है। जिसके कारण त्वचा से संबंधित बीमारियॉं लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इन सब बातों को ध्यान पर रखते हुए एक स्वस्थ्य भविष्य को बनाने हेतु हम सबका उत्तरदायित्व है कि हम अपने पर्यावरण को बचाने अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, साथ ही उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लें। पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज के कर्मचारी व श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह जानकारी इंडस्ट्रीज के सुशील केसरी ने दी।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter