• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
लाभांडी संकल्प सोसायटी में सघन पौधरोपण की गणना जारी, टेंगिंग कर तैयार हो रहा रिकॉर्ड
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अप्रैल 2026,  01:48 PM IST
  • 350
लाभांडी संकल्प सोसायटी में सघन पौधरोपण की गणना जारी, टेंगिंग कर तैयार हो रहा रिकॉर्ड

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान बल्क प्लांटेशन पद्धति के तहत किए गए सघन पौधरोपण की समीक्षा का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में लाभांडी स्थित संकल्प सोसायटी में लगाए गए पौधों की गणना कर उन्हें टेंगिंग (टैगिंग) के माध्यम से चिन्हित कर रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

Image after paragraph

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पौधरोपण के बाद उनकी वास्तविक स्थिति, जीवित पौधों की संख्या और संरक्षण की स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। टेंगिंग के जरिए प्रत्येक पौधे की पहचान सुनिश्चित की जा रही है, जिससे भविष्य में निगरानी और रखरखाव में सुविधा होगी।

नगर निगम द्वारा हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किए गए इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया था। अब इन पौधों की गणना और रिकॉर्ड संधारण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है, ताकि योजनाओं की प्रभावशीलता का सही मूल्यांकन किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार पौधों की गणना एवं टेंगिंग कर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





Get Newspresso, our morning newsletter