• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जिला पंचायत दुर्ग में NCFE का वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अप्रैल 2026,  03:56 PM IST
  • 231
जिला पंचायत दुर्ग में NCFE का वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम

FLCRP एवम बैंक मित्र को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी बिहान महिलाएं वित्तीय जागरूकता में शामिल 
दुर्ग। 
जिला पंचायत दुर्ग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र (NCFE) के अंतर्गत FEPA (Financial Education Program for Adults) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बैंक FLCRP के लिए आयोजित किया गया, जिसमें कुल 48 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन SEBI एवं NCFE के प्रशिक्षक रवि आर्य द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, बचत एवं निवेश के मूल सिद्धांत, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के बारे में सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया।
इस सत्र में विशेष रूप से चिट फंड, ऑनलाइन फ्रॉड एवं निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे महिलाएं अपने मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न बैंकिंग, बीमा एवं पेंशन से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपने परिवार और समाज में वित्तीय रूप से अधिक सशक्त बन सकें।
इस पहल के माध्यम से यह प्रयास किया गया कि बैंक मित्र एवम FLCRP स्वयं जागरूक बनकर गांव-गांव में वित्तीय साक्षरता का संदेश फैलाएं और अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा इस उपयोगी पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सागर पंसारी जिला पंचायत दुर्ग बिहान शाखा से शामिल हुए एवम बैंक ऑफ बड़ौदा लीड बैंक से लेखराम FLC शामिल हुए।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter