• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
लकवा मरीजों के पुनर्वास के लिए महापौर की पहल, 5 लाख की व्यायाम सामग्री हेतु सहायता की घोषणा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 अप्रैल 2026,  08:35 PM IST
  • 236
लकवा मरीजों के पुनर्वास के लिए महापौर की पहल, 5 लाख की व्यायाम सामग्री हेतु सहायता की घोषणा

 दादा-दादी नाना-नानी पार्क में लकवा पॉइंट का निरीक्षण, समस्याएं सुनीं,

बेहतर सुविधाओं के लिए निगम प्रतिबद्ध : महापौर अलका बाघमार,

दुर्ग/ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर के साथ दादा-दादी नाना-नानी पार्क स्थित लकवा पॉइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां एक्सरसाइज कर रहे लकवा (पैरालिसिस) मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

महापौर ने मौके पर उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए जाना कि नियमित व्यायाम और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने मरीजों के परिजनों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि निगम स्तर पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने लकवा मरीजों के लिए आवश्यक एक्सरसाइज सामग्री एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामग्री की उपलब्धता और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे नागरिकों को सहयोग प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि लकवा मरीजों के पुनर्वास और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे केंद्रों का सशक्त होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि नियमित व्यायाम, सकारात्मक वातावरण और उचित संसाधनों के माध्यम से लकवा मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाने में मदद मिल सकती है। नगर निगम इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहेगा और जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं निगम कर्मचारी मौजूद रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter