• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
बजरंग दल की पहल लाई रंग, निजी स्कूलों की नहीं चलेगी अब मनमानी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अप्रैल 2026,  08:48 PM IST
  • 125
बजरंग दल की पहल लाई रंग, निजी स्कूलों की नहीं चलेगी अब मनमानी

कार्यवाही में लापरवाही नही किए जाएंगे बर्दाश्त-रतन यादव

दुर्ग। प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी और अनियमितताओं के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग गंभीर नजर आ रहा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के नाम दुर्ग कलेक्टर को सौंपे गए मांगपत्र को स्कूल शिक्षा विभाग ने संज्ञान में लेते हुए कई मांगों पर अपनी सहमति जताई है और प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन भी कर दिया गया है। इस जांच टीम को छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा विद्यार्थी और पालक हितैषी 12 बिंदुओ पर मांगपत्र सौंपा गया है। मांगपत्र में अत्यधिक गर्मी के दौरान स्कूल संचालन, फीस वसूली, ड्रेस और किताबों में बदलाव, प्रोजेक्ट के नाम पर आर्थिक दबाव, वार्षिकोत्सव शुल्क, शिक्षकों को कम वेतन देने, स्कूल में प्रवेश के दौरान प्रतिवर्ष डेवलपमेंट फीस वसूली पर विरोध जताया गया है। छत्तीसगढ़ बजंरग दल के इस पहल से अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को निजी स्कूलों की मनमानी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यह बातें छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने शनिवार को दुर्ग में मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान छत्तीसगढ़ बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष गौतम जैन, प्रदेश मंत्री विकास ठाकुर, प्रदेश महाविद्यालय प्रमुख रोहित सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन राजपूत, प्रदेश सह मंत्री बबलू सिंह, विभाग संयोजक कुशल तिवारी, विभाग सहसंयोजक लक्ष्मण यादव, विभाग गौ रक्षा प्रमुख कुलेश्वर यादव, जिला अध्यक्ष रवि भारती, जिला मंत्री देवाशीष घोष, जिला संयोजक अश्मित साहनी, जिला अध्यक्ष भिलाई विनोद सिंह, नगर मंत्री सर्वजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राजपूत, नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार मौजूद रहे। चर्चा में छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी और अनियमितता के खिलाफ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी के नाम पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी और अभिभावक हितैषी मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया गया था। इन मुद्दों को स्कूल शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। जिससे अब निजी स्कूलों की मनमानी से विद्यार्थियों और अभिभावकों को निश्चित रुप से राहत मिलेगी। श्री यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हर वर्ष 1 अप्रैल से स्कूल शुरू कर निजी स्कूल फीस, किताब, कॉपी, ड्रेस और परिवहन शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। अनुमान के अनुसार दुर्ग जिले में करीब 85 हजार विद्यार्थियों से लगभग 75 करोड़ रुपये तक की वसूली होती है। वहीं गर्मी बढ़ने पर विरोध के बाद ही स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए जाते हैं। किताबों के प्रकाशक बदलने और निर्धारित दुकानों से किताब खरीदने का निजी स्कूल दबाव बनाते है। जो अभिभावकों पर आर्थिक बोझ होता है। इसके अलावा बार-बार ड्रेस कोड बदलने, प्रोजेक्ट बनवाने के नाम पर हजारों रुपये खर्च करवाने और वार्षिकोत्सव में अनिवार्य शुल्क लेने जैसी शिकायतें भी सामने आते रहती है। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने कहा कि इन सारे मांगो की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग ने कई बिंदुओं पर सहमति जताते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जिससे आने वाले समय में निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।

श्री यादव ने कहा है कि यदि जिला शिक्षा अधिकारी निजी स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही में कोताही बरतेंगे, तो छत्तीसगढ़ बजरंग दल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने से पीछे नही हटेगा। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने कहा कि स्कूलों में शिक्षिकाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे मामलों में निजी विद्यालयों में शिक्षिकाओं को न्याय नहीं मिल पाता है। शिक्षिकाओं को ऐसी घटनाओं मेें न्याय दिलाने छत्तीसगढ़ बजरंग दल एक प्रकोष्ठ का गठन करेगी और शिक्षिकाओं को सम्मान और न्याय दिलाने हरसंभव मददकारी बनेगी।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter