• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जवाहर नगर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अप्रैल 2026,  11:29 AM IST
  • 390
जवाहर नगर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। वैशाली नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत पर तत्काल काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जवाहर नगर स्थित इंदिरा गांधी कॉलेज के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नमन कुमार साव (18 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर कैम्प-1, थाना छावनी बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया था।

इस कार्रवाई में वैशाली नगर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना संकलन और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter