• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अप्रैल 2026,  11:34 AM IST
  • 324
5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में एक पाँच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी किशोर चौहान (23 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(2), 296, 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter