• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
22 मिनट में बना ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर मरीज को दुर्ग से रायपुर पहुंचाया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अप्रैल 2026,  11:37 AM IST
  • 263
22 मिनट में बना ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर मरीज को दुर्ग से रायपुर पहुंचाया

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। गंभीर मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने महज 22 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर एम्बुलेंस को रायपुर की ओर सुरक्षित रवाना किया।Image after paragraph

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बी.एम. शाह हॉस्पिटल से 82 वर्षीय मरीज उत्तमचंद साहू, निवासी नंदिनी रोड भिलाई, को गंभीर अवस्था में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर किया गया था। मरीज की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने तत्काल विशेष यातायात व्यवस्था लागू की।

हाईवे पेट्रोलिंग-02 एवं पूर्व से तैनात यातायात जवानों ने समन्वय बनाते हुए बी.एम. शाह हॉस्पिटल से कुम्हारी टोल प्लाजा तक मार्ग को पूरी तरह क्लियर कराया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रित कर एम्बुलेंस को निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराया गया, जिससे महज 22 मिनट में कुम्हारी टोल तक सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके बाद मरीज को रायपुर हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सुपुर्द किया गया।

पूरी कार्यवाही के दौरान यातायात व्यवस्था सामान्य एवं सुरक्षित बनी रही। इस अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित कार्यशैली और समन्वय की व्यापक सराहना की जा रही है।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और एम्बुलेंस व आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सके।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter