• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
वाहन चोरी मामले में 5 नाबालिग निरुद्ध, कई चोरी के वाहन बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अप्रैल 2026,  11:39 AM IST
  • 140
वाहन चोरी मामले में 5 नाबालिग निरुद्ध, कई चोरी के वाहन बरामद

दुर्ग। जिला दुर्ग के थाना पुलगांव चौकी अंजोरा क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 विधि से विरुद्ध संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया है। आरोपित बालकों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को अंजोरा निवासी वंशिक दास ने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो (CG 28/3762) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस लगातार जांच और पतासाजी में जुटी हुई थी।

इसी दौरान 23 अप्रैल 2026 को अंजोरा साप्ताहिक बाजार में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर 05 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में बालकों ने बिना स्वामी की अनुमति वाहन चलाने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से वाहन और दुकानों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

बालकों के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो सहित एक एक्टिवा (CG 07 BK 4765) और अन्य 2 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई।

पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह पुलगांव भेज दिया है। साथ ही उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी परिजनों को भी दी गई है।

घटना का कारण:

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नए वाहन चलाने के शौक एवं असामाजिक प्रवृत्ति के चलते बालकों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें, उचित लॉकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें और उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रखें।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter