• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
मिनी माता से सूआ चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पीडब्लूडी एवं निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही तेज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 मई 2026,  12:35 AM IST
  • 353
मिनी माता से सूआ चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पीडब्लूडी एवं निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही तेज

मिनीमाता चौक पुलगांव से जेल तिराहा तक हटाए जा रहे है अवरोध, पोटिया चौक एवं कुछ स्थानों पर अतिक्रमणकर्ता स्वयं हटा रहे कब्जे,

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर के महत्वपूर्ण मार्ग मिनीमाता चौक पुलगांव से जेल तिराहा चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

निगम की सख्ती और लगातार निरीक्षण का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। पोटिया चौक क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही स्वयं आगे आकर अपने कब्जे हटाना शुरू कर दिया है, जिससे मार्ग चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार लगभग 120 से अधिक व्यक्तियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र में स्थायी एवं अस्थायी रूप से दुकान, बाउंड्रीवाल, शेड एवं अन्य निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था, जिससे प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा इन अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है।

इस संबंध में अतिक्रमण दल के प्रभारी सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने बताया कि 30 अप्रैल से लगातार निरीक्षण कर बाधित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित अतिक्रमणकर्ता स्वयं अपना कब्जा हटा लें, अन्यथा निगम द्वारा की गई कार्रवाई में होने वाले नुकसान के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्रवाही निरंतर जारी रहेगी।

निगम द्वारा गठित अतिक्रमण दल में उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, विनोद मांझी, अतिक्रमण प्रभारी ईश्वर वर्मा एवं परमेश्वर को शामिल किया गया है। टीम द्वारा सतत मॉनिटरिंग कर कार्रवाई को प्रभावी रूप से अंजाम दिया जा रहा है।

इस कार्रवाई से न केवल सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर के विकास कार्यों में सहयोग करें। 


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter