• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
आपूर्ति बाधित होने पर महापौर अलका बाघमार सुबह 7 बजे पहुंचीं मौके पर,
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 मई 2026,  01:25 PM IST
  • 184
आपूर्ति बाधित होने पर महापौर अलका बाघमार सुबह 7 बजे पहुंचीं मौके पर,

फिल्टर प्लांट में लीकेज का महापौर ने किया निरीक्षण, 

जल्द सुधार के दिए निर्देश,जल आपूर्ति बाधित होने पर महापौर अलका बाघमार सुबह 7 बजे पहुंचीं मौके पर,

24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में मरम्मत कार्य जारी, महापौर ने ली प्रगति की जानकारी,

पानी सप्लाई सामान्य करने प्रशासन जुटा, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में लीकेज की बड़ी समस्या उत्पन्न होने के कारण शहर के कई वार्डों में बीते शाम से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। उक्त समस्या के निराकरण हेतु मरम्मत कार्य लगातार जारी है।

मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लेने महापौर श्रीमती अलका बाघमार आज प्रातः 7 बजे स्वयं फिल्टर प्लांट पहुंचीं। उन्होंने मौके पर काफी समय तक उपस्थित रहकर कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वॉल लीकेज की समस्या को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से दूर किया जाए, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द सुचारू पेयजल आपूर्ति मिल सके। उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल, जल कार्य प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर चंद्राकर, काशीराम कोसरे, अरुण सिंह, श्रीमती सुरुचि उमरे, कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, इंजीनियर विनोद मांझी, मोहित मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

महापौर ने कहा कि शहरवासियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए निगम पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है और जल्द ही जल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया जाएगा।

आयुक्त ने कहा कि तकनीकी टीम लगातार कार्य में जुटी हुई है तथा शीघ्र ही लीकेज को सुधारकर नियमित जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।जन संपर्क/राजू बक्शी


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter