• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नशे में तेज रफ्तार ट्रक चलाने वाला चालक गिरफ्तार, तीन बच्चियों को मारी थी टक्कर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 मई 2026,  02:35 PM IST
  • 280
नशे में तेज रफ्तार ट्रक चलाने वाला चालक गिरफ्तार, तीन बच्चियों को मारी थी टक्कर

दुर्ग। थाना जामुल क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रक चलाकर तीन नाबालिग बच्चियों को दुर्घटनाग्रस्त करने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 मई 2026 को कैलाश नगर भिलाई निवासी प्रभाष पाल ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ एक्टिवा से जामुल से एसीसी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान नंदिनी रोड, जामुल के पास ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में प्रार्थी की पुत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो नाबालिग बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

मामले में थाना जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत धारा 105, 110 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी चालक राकेश कुमार पाण्डेय (34 वर्ष), निवासी सांई लीला धर्मकांटा के पास, छावनी, थाना जामुल, को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607 जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा तेज गति और लापरवाही से वाहन न चलाएं। ऐसे कृत्य से जनहानि की संभावना रहती है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter