• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जनसमस्या निवारण शिविर घुघवा क में 623 आवेदन प्राप्त, 106 का मौके पर निराकरण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 मई 2026,  08:17 PM IST
  • 117
जनसमस्या निवारण शिविर घुघवा क में 623 आवेदन प्राप्त, 106 का मौके पर निराकरण

सुशासन तिहार-2026

सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है-सांसद श्री विजय बघेल

सांसद श्री बघेल ने विभिन्न योजनाओं के तहत सामाग्रियों का किया वितरण

दुर्ग,/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघवा क के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुघवा क में किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में 623 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 106 आवेदनों का मौके पर ही निराकृत किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। इस शिविर में पचपेडी, खम्हरिया कु, कोपेडीह, औंधी, सांकरा, उफरा, नारधी, पाहंदा अ, झीट, बटंग, घुघवा ज, रूही, अमलीडीह, जमराव, जामगांव एम, मोतीपुर, महुदा, अमेरी एवं करगा सहित आसपास के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में आवेदन जमा किए।

शिविर में सांसद श्री विजय बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए। सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सुशासन तिहार के माध्यम से गांव स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं मिल रही है। ग्राम घुघवा क में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 60 घरों को लाभ मिला है, जिससे ग्रामीणों के बिजली बिल में कमी आई है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में सांसद श्री बघेल ने एक हितग्राही को व्हील चेयर एवं श्रवण यंत्र प्रदान किया। मनरेगा अंतर्गत 07 हितग्राहियों को 100 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को प्रमाण पत्र, 04 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, 04 हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी तथा 03 हितग्राहियों को आभा आईडी कार्ड वितरित किए। 04 हितग्राहियों को पीएम आवास चॉबी, 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 03 हितग्राहियों को जॉब कार्ड एवं 03 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र, 25 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र, 35 स्वच्छताग्राहियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गया। 

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती क्रीर्ति नायक, जनपद सदस्य पाटन श्रीमती कुसुम लता, सरंपच शैलेन्द्री साहू एवं भूषण भारद्वाज, सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, सभापति जनपद पंचायत पाटन श्री प्रणव शर्मा, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जागेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीजन उपस्थित थे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter