• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई आयुक्त ने किया प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 मई 2026,  10:26 PM IST
  • 185
आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई आयुक्त ने किया प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक

दुर्ग//नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले की शिकायत निगम आयुक्त को प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी धर्म, आस्था एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय कार्य में अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी गौतम साहू को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर सेवा से पृथक कर दिया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter