• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 नवम्बर 2024,  08:33 PM IST
  • 193

मध्य प्रदेश के भोपाल-जबलपुर और पचमढ़ी में जम्मू, देहरादून और मसूरी से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। सोमवार और मंगलवार की रात जम्मू और देहरादून में 10 डिग्री के आसपास तापमान रहा। जबकि, भोपाल जबलपुर सहित 5 शहरों में यह 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो हिमाचल के शिमला और मसूरी से भी कम है। 

 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों में बर्फबारी का सर्वाधिक असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि तापमान तेजी से गिर रहा है। अगले 3 से 4 दिन में पारा और कम होगा। भोपाल पिछले 25 साल में सबसे ठंडा रहा। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी तापमान सामान्य से कम है।  

MP में कहां कितना तापमान

  • मध्य प्रदेश के पचमढ़ी के बाद सबसे ठंडा मंडला जिला है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंडला क बाद भोपाल में 9.8 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, नौगांव 9.3 और उमरिया में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
  • सोमवार-मंगलवार की रात शहडोल के कल्याणपुर में 7.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, जबलपुर, उमरिया, मंडला, नौगांव और राजगढ़ में टेम्प्रेचर 10 डिग्री के नीचे रहा। 
  • छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मलाजखंड, बैतूल, खरगोन, खंडवा, गुना टीकमगढ़, रायसेन, और सतना में पारा 12 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter