• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
गया नगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पुराने विवाद और छेड़छाड़ के विवाद में युवक की हत्या, 09 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 मई 2026,  07:09 PM IST
  • 360
गया नगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पुराने विवाद और छेड़छाड़ के विवाद में युवक की हत्या, 09 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग शहर के गया नगर में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अब तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद और बहन से छेड़छाड़ की बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचाररत है।

दुर्ग पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 की रात लगभग 10:30 बजे गया नगर क्षेत्र में प्रार्थी पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी पुराना विवाद चला आ रहा था।

रात लगभग 01:00 बजे आरोपी आकाश उर्फ अक्कू, बिट्टू सारथी, आर्यन गुप्ता, लकी सारथी एवं अन्य साथियों ने मिलकर प्रार्थी पक्ष पर हाथ-मुक्का, लाठी-डंडा, बल्ला और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में जितेश उर्फ रितेश ठाकुर (23 वर्ष), राहुल ठाकुर, नवीन ठाकुर और भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जितेश उर्फ रितेश ठाकुर को तत्काल जिला शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल ठाकुर का उपचार अभी अस्पताल में जारी है।

09 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

मामले में थाना दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश यादव उर्फ अक्कू, विजय सारथी उर्फ बिट्टू, आर्यन गुप्ता, भूपेंद्र सारथी उर्फ बनू, ललित यादव, युवराज सारथी, बलराम उर्फ बाली, नागेश यादव उर्फ नग सहित अन्य शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडा, धारदार हथियार, पत्थर, ईंट और बल्ला भी जब्त किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।

क्षेत्र में फिर उठे कानून व्यवस्था पर सवाल

गया नगर और मठपारा क्षेत्र में लगातार बढ़ती गुंडागर्दी, नशाखोरी और आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हत्या जैसी वारदात ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक तत्व सक्रिय हैं और कई बार विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RO. NO 13783/ 27

RO. NO 13783/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter