• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी नाकाम, बोलेरो पिकअप समेत 05 मवेशी बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 मई 2026,  07:15 PM IST
  • 287
धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी नाकाम, बोलेरो पिकअप समेत 05 मवेशी बरामद

दुर्ग। अवैध पशु तस्करी के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए धमधा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम पेण्ड्री चौक के पास बोलेरो पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे 05 नग मवेशियों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत अवैध पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम पेण्ड्री चौक, धमधा-गंडई मुख्य मार्ग के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सुबह लगभग 03:00 बजे महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक MH 35 AJ 4771 को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, जिससे संदेह और गहरा गया। पीछा कर वाहन की जांच की गई तो पीछे डाले में तालपतरी से ढंककर 05 नग मवेशियों को बेहद क्रूरतापूर्वक भरा हुआ पाया गया।

थाना धमधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक और उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मवेशियों को बेरला क्षेत्र से लोड कर लांजी होते हुए नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

मामले में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 122/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश घोरमारे (21 वर्ष), निवासी ग्राम चिचटोला, पोस्ट बड़गांव, थाना लांजी, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप, 05 नग मवेशी, तालपतरी और परिवहन में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना धमधा के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत, पुलिस स्टाफ तथा गौरक्षा समिति के सदस्य वामन ताम्रकार, विकास अग्रवाल, वीर ताम्रकार और योगेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध पशु तस्करी या पशु क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter